आईपीएस अधिकारियों का आईएएस अधिकारियों के साथ क्रिकेट मैच कराने का मंसूबा है।
इसकी पहल पुलिस महकमे के एक आला अधिकारी ने की। उन्होंने कुछ दिनों पहले अन्य अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी भी दी, लेकिन उनके ही साथी और मातहत इसकी हवा निकालने में जुट गए।
एक अधिकारी का कहना था कि सर का यह मैच कुछ मिसमैच कर रहा है।
उनकी इस टिप्पणी पर दूसरे अधिकारी बोले, भाई अब आईएएस का मैच मुख्यमंत्री इलेवन से होता है। आईएएस के अधिवेशन में मुख्यमंत्री पहुंचते हैं लेकिन आईपीएस अधिकारियों के लिए उनके पास समय नहीं रहता।
अब अगर मुख्यमंत्री के सामने विभाग के आला अफसर अपना वह भरोसा और हैसियत नहीं बना सके हैं तो क्या किया जाए।
चलो सीएम इलेवन न सही, उससे खेलने वाली टीम से ही खेल लिया जाए। एक अधिकारी का इस पर कहना था कि बशर्ते आईएएस मैच के लिए समय निकाल सकें।