फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: मेजबान लखनऊ से ज्यादा धोनी की पीली सेना को मिला दर्शकों का प्यार, 30 हजार में बिकी टीशर्ट

Tue, 15 Apr 2025 06:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

IPL 2025: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार को चेन्नई और लखनऊ के बीच मैच खेला गया। मैच चेन्नई ने जीता। मैदान में समर्थन भी चेन्नई के पक्ष में ज्यादा था। 
 
विज्ञापन
धोनी को लेकर रहा क्रेज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसा बहुत कम होता है कि किसी टीम के होम ग्राउंड पर उससे ज्यादा समर्थन विपक्षी टीम को मिले। ...लेकिन जब किसी खिलाड़ी का कद न सिर्फ अपनी टीम बल्कि विपक्षी टीम से भी ऊंचा हो जाए तो ऐसा संभव भी है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं, सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही हो सकते हैं। एलएसजी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सोमवार को हुए आईपीएल के मुकाबले में यह बात साबित भी हो गई। लखनऊ की ओर से टीम के कप्तान ऋषभ पंत के चौकों और छक्कों पर भी दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया।

विज्ञापन


मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के बाहर केवल पीली जर्सी ही दिखाई पड़ रहीं थीं। हर कोई धोनी लिखी टी शर्ट खरीदने में जुटा था। स्टेडियम के भीतर पहुंचते ही ऐसा लगा जैसे यह मैच लखनऊ में नहीं, बल्कि चेन्नई में हो रहा हो। पूरा स्टेडियम पीली जर्सी से पटा पड़ा था। दर्शक धोनी धोनी चिल्लाए जा रहे थे। हालांकि बड़ी संख्या में दर्शकों के हाथों में एलएसजी के झंडे थे। बहुत से दर्शक तो ऐसे थे जो धोनी लिखी टीशर्ट में तो थे लेकिन हाथ में एलएसजी के झंडे लिए हुए थे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद छठी गेंद पर मार्करम आउट हो गए। इसके बाद निकोलस पूरन भी सस्ते में आउट हो गए। कप्तान ऋषभ पंत और मार्श ने पारी को संभाला। दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर जब स्कोर 73 रन था तो जडेजा ने मार्श को उनके 30 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। उधर दूसरी ओर एक छोर पर पंत चौकों और छक्कों की बरसात कर स्कोर को आगे बढ़ाते रहे। उनके हर बड़े शॉट पर दर्शकों का शोर भी बढ़ता गया।
विज्ञापन


बदोनी को जब धोनी ने स्टंपिंग कर आउट किया तो एक बार फिर पूरा स्टेडियम धोनी धोनी की आवाज से गूंज उठा। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर जब पंत ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो दर्शकों ने खड़े होकर डांस करना शुरू कर दिया। काफी लंबे समय से लंबी पारी की प्रतीक्षा में पंत ने 49 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंत आउट हुए तब स्कोर छह विकेट पर 158 रन पहुंच चुका था। 20 ओवर में एलएसजी ने सात विकेट पर 167 रन बनाए।

विज्ञापन

धोनी के नाम और सात नंबर वाली 30 हजार टी शर्ट बिक गईं

स्टेडियम के बाहर पहुंचे समर्थक। - फोटो : अमर उजाला।
एक ओर जहां लखनऊ सुपर जॉइंट अपने घरेलू मैदान में दर्शकों को फ्री में टीशर्ट बांट रहा था तो वहीं दूसरी ओर सोमवार के मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की 7 नंबर वाली 30,000 टीशर्ट बिक गईं। इससे ही धोनी की लखनऊ में लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक टीशर्ट दो सौ से 300 रुपये तक में बिकी

धोनी के क्रीज पर आते ही शोर चरम पर पहुंचा
सीएसके की पारी के दौरान 16वें ओवर में धोनी जब बैटिंग करने आए तो चेन्नई का स्कोर पांच विकेट पर 111 रन था। वे मैदान में जैसे ही बल्ला लहराते हुए दाखिल हुए तो पूरे स्टेडियम में हर एक दर्शक अपनी जगह पर खड़ा हो गया। धोनी धोनी के शोर से पूरा स्टेडियम गूंजने लगा। शोर अपने चरम पर था। उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया। इसके बाद इसी ओवर में उन्होंने लगातार दो चौके मारकर अपने प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 17वें ओवर में जब धोनी ने पहला छक्का मारा तो दर्शक नाचने लगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें