फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनाबाद में जुगल किशोर ज्वैलर्स के यहां करोड़ों की चोरी का मास्टर माइंड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद में जुगल किशोर ज्वैलर्स एंड बैंकर्स के यहां चोरी का आइडिया देने वाला सराफा कारोबारी रविवार को बालागंज चौकी के पास गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों को रिमांड पर लेकर गैस कटर व सिलेंडर की दुकान ले जाकर दुकानदारों से इनकी शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लाला जुगल किशोर की दुकान में चोरी का आइडिया देने वाला सराफा कारोबारी अजय वर्मा ठाकुरगंज के सर्वशक्ति नगर का रहने वाला है। उसने पकड़े गए आरोपियों हसनगंज मसालची टोला निवासी शोएब, सआदतगज अंबरगंज के सबरूद्दीन अंसारी उर्फ शेरा और ठाकुरगंज के मरीमाता मंदिर कैंपबेल रोड के अंसारी अहमद को दुकान में चोरी कर जेवरात व नकदी साफ करने का तरीका बताया था। कहा था, कि चोरी में जो भी जेवरात मिलेगा उसका आधा हिस्सा दे देगा। बाकी को वह खुद बेचेगा। पुलिस ने अजय वर्मा को कैटिल कॉलोनी हरिनगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक एक मार्च को पकड़े गए सभी आरोपियों शोएब, सबरूद्दीन अंसारी उर्फ शेरा और अंसारी अहमद को रविवार को 12 घंटे की रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान पुलिस टीम इन्हें गैस सिलेंडर व कटर की दुकान पर ले गई। वहां दुकानदारों से शिनाख्त कराई। दुकानदार से सिलेंडर व कटर खरीदने की रसीद भी हासिल की। दुकानदारों को सरकारी गवाह बनाया। इसके बाद आरोपियों को दोबारा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें