पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 3050 पदों पर भी भर्ती की जानी है। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय की ओर से भर्ती बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। भर्ती बोर्ड अभी 2016 की भर्ती प्रक्रिया ही नहीं निपटा सका है, इसलिए नए प्रस्ताव पर अभी विचार ही नहीं किया गया है।
दर असल 2016 में सब इंस्पेक्टर के 3307 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। बीच में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया जिसका असर पूरी प्रक्रिया पर पड़ा। जुलाई 2017 में इसके लिए आनलाइन परीक्षा कराई गई, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई। दिसंबर 2017 में इसके लिए दोबारा परीक्षा कराई गई, जिसका रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किया गया है।
जून के मध्य में हो सकती है सिपाही भर्ती के लिए आफलाइन परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा का कहना है कि वर्ष 2018 में सिपाही के पदों पर होने वाले सीधी भर्ती के लिए जून के तीसरे सप्ताह में परीक्षा कराई जा सकती है।
पहले 9 और 10 जून की संभावित तिथि रखी गई थी, लेकिन अलग अलग कारणों से इसे थोड़ा आगे बढ़ाया जा रहा है। जीपी शर्मा का कहना है कि 2018 सिपाही भर्ती के लिए 22 लाख 67 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिलचस्पी दिखाई है।
सिपाही भर्ती 2018- 41520
सिपाही सीधी भर्ती- 2015- 34716
उप निरीक्षक सीधी भर्ती 2016- 3307
फायरमैन भर्ती 2016- 1575
रेडिया सहायक परिचालक सीधी भर्ती 2017- 864
पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय)- 2016 760
कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड विशेष चयन-2017- 666
रेडियो प्रधान परिचालक सीधी भर्ती 2017- 496
रेडियो कर्मशाला कर्मचारी सीधी भर्ती 2017- 114
उप निरीक्षक के पदों पर खिलाड़ी कोटे से भर्ती-2017- 60