फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तालाब किनारे लगे कूड़े में जोरदार धमाका, हिल गए आसपास के घर; लटक गई फॉल सीलिंग, लोगों में दहशत

Mon, 16 Mar 2026 10:45 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में तालाब किनारे लगे कूड़े में जोरदार धमाके से आसपास के घर हिल गए। फॉल सीलिंग छत से नीचे लटक गई। लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
धमाके से लटकी फॉल सीलिंग, जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार रात करीब 9:45 बजे तालाब किनारे लगे कूड़े के ढेर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। आवाज इतनी तीव्र थी कि आसपास के घरों में कंपन महसूस हुई। घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी बेहटा हरिओम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर वहां से हटाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन


घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास की है। तालाब के पास रहने वाले शमसुद्दीन ने बताया कि वह सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी धमाके की आवाज आई। आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो चारों तरफ धुआं ही धुआं था। वहीं, धमाके से मो. हसीब के घर की फॉल सीलिंग लटक गई।

साजिश की आशंका जताई जा रही

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला किसी शरारती तत्व की करतूत प्रतीत हो रहा है। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को भी पुलिस ने जांच के दायरे में रखा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से ही तनाव चल रहा है। एक-दूसरे के खिलाफ साजिश की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना पर एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर गुडंबा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एसीपी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पिछले साल हुए धमाके की याद से सहमे लोग

मालूम हो कि पिछले वर्ष 31 अगस्त को बेहटा क्षेत्र में एक घर में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका हो गया था। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में पटाखा और बारूद बरामद किया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रविवार रात हुए धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग पिछले साल की घटना को याद कर सहम गए। कुछ देर तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें