फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, दंपती की मौत... छह लोग घायल; सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

Sun, 31 Aug 2025 12:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में घर में अवैध रूप से पटाखा बन रहा था। यहां विस्फोट होने से दंपती की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। धमाके से पटाखा विक्रेता का मकान जमींदोज हो गया। जबकि, आसपास के पांच मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गुडंबा क्षेत्र के बेहटा इलाके में रविवार सुबह आलम (50) के घर में अवैध रूप से बन रहे पटाखों में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के चलते उसका मकान जमींदोज हो गया। हादसे में आलम और उसकी पत्नी मुन्नी (48) की मौत हो गई। जबकि, छह लोग घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। धमाके से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कुछ मकानों में मामूली दरार आई है। पुलिस का दावा है कि आलम की भाभी खातून के नाम पर पटाखा बनाने का लाइसेंस है।
विज्ञापन


बताया गया कि आलम चूड़ी बेचने के साथ ही पटाखे का भी कारोबार करता है। रविवार सुबह उसके घर में पटाखा बनाया जा रहा था। सुबह 11.30 बजे अचानक पटाखों में आग लगी और फिर जोरदार धमाके हुए। एक के बाद एक कई धमाकों से आलम का मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। घर में मौजूद आलम, उसकी पत्नी मुन्नी, बेटा दिलशान, इरशाद मलबे से नीचे दब गए। 

विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

धमाके की आवाज एक किमी तक गूंजी

धमाका इतना तेज था कि एक किलोमीटर के दायरे में उसकी आवाज गूंज उठी। आवाज सुनकर दहशतजदा ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने आलम के मकान से धुएं का गुबार उठते देखा। भागकर लोग वहां पहुंचे तो आलम का मकान जमींदोज मिला। विस्फोट की चपेट में आने से पड़ोसी नदीम, हूरजहां, जैद और उनकी पत्नी इरम घायल हो गए थे।

घटना के 24 मिनट के बाद ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना के करीब आधे घंटे के बाद गुडंबा पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व दमकल कर्मियों ने आलम के मकान के मलबे से आलम, मुन्नी, दिलशान व इरशाद को बाहर निकाला। बुरी तरह से झुलसे आलम व मुन्नी की मौत हो चुकी थी। विस्फोट की खबर पाकर डीएम विशाख जी, जेसीपी एलओ बबलू कुमार, डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, कई थानों की फोर्स, बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड, एसडीआरएफ और दर्जनों एंबुलेंस गांव पहुंच गई। 

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से स्कूल की खिड़की के कांच चटके - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल इरशाद व नदीम को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। डीएम और डीसीपी ने बताया कि विस्फोट कैसे हुआ इस बात की जांच कराई जा रही है। डीसीपी का दावा है कि आलम की भाभी खातून के नाम पटाखा बनाने का लाइसेंस है। वहीं सीएमओ अंकुश मित्तल के अनुसार आलम के घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।
 

अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये लोग हुए घायल

हादसे में नदीम (24), इरशाद (22), दिलशान (25), जैद (35), इरम (32) और हूरजहां (25) घायल हुए।

इन लोगों के मकान हुए क्षतिग्रस्त

महबूब, मो. मकसूद, जैद, मो. शकील और शरीफ के मकान का काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कुछ अन्य मकानों में मामूली दरार आई और कई मकानों में लगे शीशे टूट गए।
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें