वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत
लखनऊ। अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री विजय प्रदोष मंडल और संकटा देवी मंदिर समिति की ओर से रानीकटरा स्थित संकटा देवी मंदिर में सोमवार को 38 ब्राह्मण नवयुवकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। मंडल के मीडिया प्रभारी डॉ. आशीष दीक्षित ने बताया कि आचार्य पंडित पाटेश्वर शुक्ला और पांच अन्य ब्राह्मणों ने संस्कार संपन्न कराया। अध्यक्ष भाल चंद दीक्षित ने कहा कि यह आयोजन पिछले 16 वर्षों से लगातार चला आ रहा है। इसके लिए पंजीकरण करवाना होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष कैलाश शंकर दीक्षित, रिद्धि किशोर गौड़, रवि मिश्र अमित मिश्र, सत्येंद्र मिश्र और संतोष आदि मौजूद रहे।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत