फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झील में मिला राजमिस्त्री का शव, श्मशान घाट के दो कर्मियों पर हत्या की एफआईआर

Fri, 03 Jul 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अमर सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के शेखपुर निवासी राजमिस्त्री अमर सिंह (50) का शव बुधवार रात आठ बजे तालकटोरा स्थित काला पहाड़ झील में उतराता मिला। अमर सिंह के बेटे लकी राजपूत ने काला पहाड़ स्थित श्मशान घाट के दो कर्मचारियों पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमर की मौत का कारण डूबना आया है। उनके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

लकी ने बताया कि पिता बुधवार शाम करीब छह बजे घर से निकले, पर वापस नहीं लौटे। देर रात परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच काला पहाड़ झील में शव मिलने की जानकारी मिली। वह और बाकी परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां पुलिस व स्थानीय लोग मौजूद थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान की। लकी ने बताया कि उनके पिता काला पहाड़ स्थित काला श्मशान घाट के कर्मचारी तन्नु और मन्नू से मिलने जाते थे। आरोप है कि इन्हीं दोनों पिता की हत्या कर उनका शव झील में फेंक दिया। पिता के चेहरे और सिर में चोट के निशान थे। उनके सिर से खून बह रहा था। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि अमर सिंह नशे के आदी थे और अक्सर घूमते-फिरते रहते थे। बेटी की तहरीर पर तन्नु और मन्नू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें