फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलती बस से राजमिस्त्री ट्रक के सामने कूदा, मौत

Thu, 22 Jan 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजेश पासी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा क्षेत्र में बस में यात्रा कर रहा राजमिस्त्री सामने से आ रही ट्रक के सामने कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना खुशहालगंज किसान पथ के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। मृतक की पहचान राजेश पासी (41) के रूप में हुई, जो उन्नाव जिले के फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर नेवादा का रहने वाला था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, राजेश तीन दिन पहले ही चंडीगढ़ से आया था। वह बहनोई विश्वनाथ के साथ बस से निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार फुकरे को देखने आए थे। लौटते समय वह बस के गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान मोहान रोड की ओर से आ रहे ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। राजेश के बहनोई विश्वनाथ ने बताया कि राजेश पूर्व में भी सड़क हादसे में घायल हो चुके थे। इसके बाद से वह मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देख भागे ट्रक की तलाश की जा रही है। उनके परिवार में पत्नी अंकिता, दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें