फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वेयर हाउस कर्मी से नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट

Mon, 18 May 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पीड़ित अजीत सिंह।
विज्ञापन
निगोहां। क्षेत्र के लालपुर गांव में ड्यूटी से घर लौट रहे वेयर हाउस कर्मी अजीत सिंह से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। यह घटना रविवार तड़के बीएसएनएल टावर के पास हुई। पीड़ित ने निगोहां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अजीत सिंह रायबरेली के सेहगों पश्चिम निवासी हैं। वह मोहनलालगंज के एक वेयर हाउस में नौकरी करते हैं। अजीत के अनुसार, रविवार तड़के 3:20 बजे ड्यूटी से लौटते समय बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और उनकी बाइक, मोबाइल फोन और 500 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पिटाई की गई। जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग निकले। लूट की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और बदमाशों की तलाश शुरू की। एसीपी मोहनलालगंज ज्ञानेंद्र सिंह ने भी पीड़ित से बातचीत की। थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें