फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला के घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, शोर मचाने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विराम खंड-दो निवासी निहारिका त्रिपाठी के मकान में देर रात नकाबपोश बदमाश घुसे। उस वक्त वह आठ साल की बेटी के साथ कमरे में अकेली थीं। आहट सुनकर उनकी नींद खुल गई। बदमाशों को देखकर निहारिका ने शोर मचाया, जिससे वे भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

निहारिका के मुताबिक उनके पति का देहांत हो चुका है। 21 जून की देर रात तीन लोग खिड़की तोड़कर उनके घर में दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ने लगे। इसी बीच निहारिका की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाया। यह सुनकर ऊपरी हिस्से में रहने वाले निहारिका के जेठ व अन्य लोग जग गए तो बदमाश मौके से भाग निकले।
पुलिस को मौके से दो बैग मिले, जो बदमाश छोड़ गए थे। इसमें तीन दस्ताने, रॉड, गमछा, नकली चाबी व अन्य सामान थे। पीड़िता का कहना है कि तीन बदमाशों में एक शहबाज लग रहा था, जो मोनिश हसन का गुर्गा है। आरोप है कि मोनिश ने उन्हें धमकी दी थी कि वह रात में बदमाश भेजकर हत्या करवा देगा। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद त्रिपाठी का कहना है कि छानबीन चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें