फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मारुति सुजुकी आईटीआई पास अभ्यर्थियों को देगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मारुति सुजुकी कंपनी अपने हरियाणा प्लांट के लिए 400 पदों पर आईटीआई पास विद्यार्थियों की भर्ती करेगी। इसके लिए अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में पांच मार्च को दो दिवसीय कैंपस ड्राइव होगा। भर्ती होने वाले विद्यार्थियों को कंपनी 3.36 लाख रुपये का सालाना पैकेज देगी।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि कंपनी की ओर से चयन प्रक्रिया परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। पांच मार्च को परीक्षा होगी। परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी छह मार्च को साक्षात्कार देंगे। चयन होने पर अभ्यर्थियों को वेतन के साथ खाना, यूनिफॉर्म व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह भर्ती केवल पुरुषों के लिए हो रही है। आगामी कैंपस ड्राइव में अन्य वर्ग के युवाओं को मौका दिया जाएगा।
वहीं, प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कैंपस ड्राइव में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल के साथ आईटीआई पास होना जरूरी है। उम्र 26 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। कैंपस ड्राइव में फिटर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, मैकेनिक ऑटो, एमएमवी, पेंटर, वेल्डर, टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, ऑटो मोबाइल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें