पेंटिंग व लेखन से शहीदों को किया याद
लखनऊ। चिड़ियाघर स्थित राज्य संग्रहालय में शनिवार को कारगिल दिवस पर अस्थाई, प्रदर्शनी एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। स्कूली बच्चों ने पेंटिंग व लेखन के जरिये वीर शहीदों को याद किया। सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नरही सहित अन्य संस्थानों के 130 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में रुद्राक्ष सिंह, जेनिफर अन्ना, लोकेश यादव, प्रियंजन सिंह, प्रणय सक्सेना व शांवित कुमार रावत प्रथम रहे। जूनियर वर्ग में अन्वी अवस्थी, सौमिक मिश्र, लावन्या सिंह, ताशिका सिंह, अंशिका यादव और आराध्या वर्मा अव्वल रही। राज्य संग्रहालय की निदेशक डॉ. सृष्टि भवन ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान संगीत नाटक अकादमी के निदेशक शोभित कुमार, डॉ. विनय कुमार, अनीता चौरसिया व अन्य शामिल रहे।