फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुहागिनें आज रखेंगी करवा चौथ का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ राजधानी की महिलाएं बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। सुबह सरगी खाने के बाद शुरू होने वाला निर्जला व्रत रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर और पति के हाथों पानी पीकर पूरा होगा। महिलाएं शाम को विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा करेंगी।

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, शाम को चौकी पर माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर पूजन करें। करवा माता की पूजा के बाद व्रत कथा सुनें और आरती करें। चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य दें और छलनी से पहले चंद्रमा, फिर पति का चेहरा देखें। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलें और बड़ों का आशीर्वाद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत और पूजन का शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1:06 बजे से शुरू होकर 29 अक्तूबर की रात 10:09 बजे तक रहेगी। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:26 से 6:43 बजे तक है, जबकि चंद्रोदय रात 8:06 बजे होगा। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, शुक्र अस्त होने के बावजूद महिलाएं करवा चौथ व्रत विधि-विधान से रख सकती हैं। उन्हें इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें