फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस

Sat, 20 Jan 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हरदोई जनपद निवासी गोपाल ने अपनी बेटी रेणुका (19) की शादी बीते साल दो अप्रैल को ठाकुरगंज के फरीदीपुर निवासी मोटर मैकेनिक विशाल से की थी। रेणुका के भाई रजनीश के मुताबिक बृहस्पतिवार को ससुराल वालों ने फोन पर सूचना दी कि रेणुका ने फांसी लगा ली है। रेणुका की ससुराल पहुंचने पर उसका शव कमरे में पड़ा मिला। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रजनीश का आरोप है कि शादी के बाद से ही विशाल व उसके घरवाले सोने की चेन और बुलेट की मांग को लेकर रेणुका को प्रताड़ित कर रहे थे। विशाल आए दिन रेणुका को पीटता था। मायके वालों से बातचीत करने से नाराज होकर उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था। रजनीश का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल वालों ने रेणुका की हत्या कर दी। रजनीश की तहरीर पर ठाकुरगंज पुलिस ने पति विशाल, ससुर मैकू व सास सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें