फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

Thu, 16 Jul 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। जबरौली गांव में बुधवार दोपहर सुनीता (30) का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। सुनीता के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सुनीता के पिता गदियाना निवासी महेश कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पहले उन्होंने बेटी की शादी प्रेम कुमार से की थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे प्रेम कुमार की बुआ पार्वती ने सुनीता का शव पंखे के हुक से धोती के सहारे लटका देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी आ गए। महेश का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और ससुराल वालों ने सुनीता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पति प्रेम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें