फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता को गला दबाकर मार डाला

Tue, 04 Apr 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रघुनाथखेड़ा मजरे असहन जगतपुर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पति ने दो दिन पहले ही पत्नी को मायके से विदा कर लाने के बाद उसकी हत्या कर दी। शिवगढ़ पुलिस को सोमवार को रघुनाथखेड़ा गांव में एक विवाहिता की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामरतन के घर से उसकी पत्नी संगीता का शव बरामद कर सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे मृतका के पिता शत्रोहन, मां रामदुलारी ने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि होली पर उसकी बेटी संगीता होली में आठ वर्षीय बेटे शिवा, पांच वर्षीय बेटी शिवांगी के साथ मायके बछरावां थाना क्षेत्र के गुरुदीन खेड़ा आई थी। आरोप लगाया कि बीती 31 मार्च को रामरतन ने आकर गलती स्वीकार करने के बाद संगीता व बच्चों को लेकर अपने घर चला गया। रविवार की रात बेटी को मार डाला। थानाअधक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति रामरतन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें