फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता ने लगाया फंदा, दहेज हत्या का केस

Wed, 16 Apr 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाया फंदा, दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के फिरदौस कॉलोनी में सोमवार रात एक बजे जाफरीन (22) ने फंदा लगा लिया। मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक सैफ और उन्नाव के फतेहपुर चैरासी की रहने वालीं जाफरीन में प्रेम प्रसंग था। तब जाफरीन नाबालिग थीं। सैफ उन्हें अपने साथ ले गया था। जाफरीन के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सैफ को जेल भेजा था। छूटने के बाद उसने जाफरीन के बालिग होने पर निकाह कर लिया। दोनों फिरदौस कॉलोनी में रहने लगे। कुछ दिन पहले दंपती में किसी बात पर विवाद हुआ था। सोमवार देर रात जाफरीन ने कमरे में जान दे दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें