फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, प्रताड़ना का आरोप

Fri, 12 Jun 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कुल्ली खेड़ा में किराये के मकान में रहने वाली प्रियंका (30) का शव कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। उनके पिता ने पति अजय यादव और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जौनपुर के महुआरी निवासी सूरज लाल यादव के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी पांच साल पहले जौनपुर के पाली निवासी अजय यादव से की थी। अजय लोहिया अस्पताल में संविदा पर इलेक्ट्रिशियन है। दोनों की ढाई वर्षीय बेटी भी है। सूरज लाल ने बताया कि बुधवार देर शाम प्रियंका से संपर्क नहीं हो पाया। मकान मालिक ने बच्ची को रोते हुए पाया और पंखे से लटका शव देखा। पिता ने आरोप लगाया कि अजय प्रियंका को मारता-पीटता था और रुपयों की मांग करता था। करीब एक सप्ताह पहले भी अजय ने प्रियंका को पीटा था और लॉकर में रखे उसके जेवर लेकर घर से चला गया था। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के अनुसार, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें