फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के कैंपवेल रोड स्थित बिस्मिल नगर निवासी विवाहिता नाजिया (26) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां नासिरा खान ने पति और ससुराल वालों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सआदतगंज दुर्गविजय सिंह ने बताया कि अयोध्या के रुदौली स्थित सैदपुर निवासी नाजिया की शादी दो साल पहले सआदतगंज के बिस्मिल नगर निवासी जरदोजी कारीगर निसार से हुई थी। ससुराल वालों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को नाजिया ने घर में फंदा लगा लिया। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर नाजिया के मायके वाले लखनऊ पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें