फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। अवध विहार कॉलोनी निवासी नरगिस (20) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायकेवालों ने पति व ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उधर, ससुरालवाले बीमारी से मौत होना बता रहे हैं। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के बेहसा निवासी वसीम के मुताबिक 19 जनवरी को उन्होंने बेटी नरगिस की शादी रेहान खान से करवाई थी। आरोप लगाया कि दहेज में बाइक व रुपयों की मांग करते हुए पति व ससुराली नरगिस को प्रताड़ित करते थे। कुछ महीने पहले पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी। तब दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था।

वसीम के मुताबिक शुक्रवार सुबह 11 बजे उन्हें जानकारी मिली कि नरगिस की तबीयत खराब है। वह बेटे के साथ उसका हालचाल लेने ससुराल पहुंचे तो नरगिस बेहोश मिली। ससुरालवाले उसे लोकबंधु अस्पताल ले जा रहे थे। वसीम व उनका बेटा भी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नरगिस को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वसीम ने पुलिस को सूचना दी। ससुरालवालों का कहना है कि नरगिस टीबी की मरीज थी और उसका बीमा अस्पताल से इलाज चल रहा था। बीमारी से ही उसकी मौत हुई है। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप तो लगाया, पर तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें