मलिहाबाद। रहीमाबाद के लुधई निवासी ममता (24) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने पति सहित ससुराल वालों पर इलाज में लापरवाही और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ममता का पति मजदूरी करता है। हरदोई के अतरौली निवासी ममता की मां विमला ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी चार वर्ष पहले की थी। आरोप है कि दामाद और उसके घरवाले ममता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बेटी तीन माह से बीमार थी। उसका इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा था। आरोप है कि ठीक से इलाज न कराने के कारण उसकी मौत हुई है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।