फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 05 Jun 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोनिका मिश्रा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
चिनहट। कंचनपुर मटियारी निवासी मोनिका मिश्रा (23) की बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके भाई यश ने पति आशुतोष तिवारी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मोनिका का पति बाराबंकी के रामनगर निवासी आशुतोष जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता है। आशुतोष ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे घर लौटने पर मोनिका फंदे से लटकी मिली। उन्होंने पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। खबर पाकर ठाकुरगंज के हुसैनाबाद निवासी मायके वाले भी आ गए। यश ने बताया कि मोनिका की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। आशुतोष दहेज के लिए मोनिका को प्रताड़ित करता था। मोनिका की आठ महीने की बच्ची है। इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के वक्त बेटी घर में मां के साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें