लखनऊ। पीजीआई इलाके में रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। रायबरेली के अरखा निवासी अनिल कुमार के मुताबिक उनकी बहन अनीता देवी की शादी 16 फरवरी 2015 को पीजीआई के कल्ली पश्चिम निवासी युवक से हुई थी। अनिल का आरोप है कि उनके बहनोई आए दिन अनीता से झगड़ा करते थे। चार दिन पहले भी अनीता से उनका झगड़ा हुआ था। आरोप है कि रविवार को बहनोई ने उन्हें फोन कर अनीता की मौत की सूचना दी। पीजीआई इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अनीता के बेटा आदित्य व बेटी वेदिका है।