फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समलैंगिक विवाह पर अड़ी विवाहिता, पुलिस ने समझाया

Thu, 22 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग। कमलापुर थाना क्षेत्र के ऊंचाखेड़ा में एक 21 वर्षीय विवाहिता ने बुधवार को एक अन्य युवती संग विवाह रचाने की घोषणा की। इसके बाद से परिजनों में कहासुनी होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाकर विवाहिता को पति के साथ रहने के लिए समझाया। हालांकि विवाहिता अपनी प्रेमिका से शादी करने पर अड़ी रही।
विज्ञापन


चार वर्ष पूर्व हुआ था विवाह
विवाहिता सुभाषिनी ने बताया कि उसका विवाह चार वर्ष पूर्व महेंद्र पुत्र माधवराम से हुआ था। शादी के बाद से दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं रहे। अब वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहती है। विवाहिता ने बताया कि यदि उसे या उसकी प्रेमिका को कोई नुकसान पहुंचा तो उसका जिम्मेदार महेंद्र होगा।

दो साल पहले हरिद्वार में हुई थी मुलाकात
सुभाषिनी ने बताया कि वह दो वर्ष पूर्व हरिद्वार गई थी। वहीं, उसकी मुलाकात पारुल से हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और बात शादी तक पहुंच गई। सुभाषिनी को महेंद्र से कोई संतान नहीं है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें