सर्वोच्च न्यायालय की रोक के बाद भी प्राइमरी स्कूलों में विवाह आयोजन लगातार किए जा रहे हैं। सीतापुर जिले के परिषदीय विद्यालय में ऐसा ही वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां लगातार विद्यालय परिसर में न सिर्फ बारात ठहराई जा रही है, बल्कि बारबालाओं के ठुमके भी लगवाए जा रहे हैं।
इसी तरह का मामला महोली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अदौरी और चडरा गांव में सामने आया है। शादी में नाचती लड़कियों का वीडियो वायरल होने पर बीएसए ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए।