लखनऊ। गृहकर के बकायेदारों पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। 13 लाख रुपये गृहकर जमा न करने पर टीम ने बृहस्पतिवार को शहीद पथ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप में मैरिज लॉन सील कर दिया। जोन आठ के कर अधीक्षक कुलदीप अवस्थी ने बताया कि ओटीएस योजना में ब्याज पर छूट दिए जाने के बाद भी कई बड़े बकायेदार गृहकर नहीं जमा कर रहे हैं। बकाया गृहकर न जमा करने पर रॉयल गार्डेन लॉन सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एक भवनस्वामी ने मौके पर 2.50 लाख रुपये जमा कर दिए।