लखनऊ। द्वितीय डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गोमतीनगर के ब्लेज विलो मैदान पर खेले गए लीग मुकाबले में टीम मैरून ने क्रिमसन को 18 रन से हराया। मैरून टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट पर 245 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच संस्कार त्रिपाठी ने 77 रन की नाबाद पारी खेली। प्रख्यात निगम ने 52 रन का योगदान दिया। जवाब में क्रिमसन टीम 40 ओवर में पांच विकेट पर 227 रन ही बना सकी। हुजैफ खान ने 50 और आयुष्मान सिंह ने 33 रन बनाए।