लखनऊ। राजीव श्रीवास्तव (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी के बाद देवेश पांडेय (77) व अब्बास रिजवी (36) की शानदार पारियों की बदौलत टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम ने अमर उजाला को नौ विकेट से पराजित किया। अमर उजाला की टीम 19.3 ओवर मे 114 रन पर सिमट गई। अनुराग बाजपेयी (23), अनुज कुमार (22) व शुभम बंसल (11) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके। राजीव श्रीवास्तव ने तीन जबकि इश्तियाक रजा व मोहसिन उस्मानी ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में टाइम्स ऑफ इंडिया ने 13.5 ओवर में एक विकेट पर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। देवेश पांडेय ने नाबाद 77 जबकि अब्बास रिजवी ने 36 रन बनाए।