चौक के सर्राफा कारोबारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे के बाद सर्राफा शोरूम की रौनक बढ़ी। उन्होंने 200 ग्राम सोने के सेट की बिक्री करके कारोबार की शुरुआत की, जिसमें बीकानेरी जड़ाऊ हार, कान के बुंदे और मंगबेदी शामिल थी। इस सेट की कीमत लगभग 10 लाख रुपये थी।
सर्राफा कारोबार आम दिनों के सापेक्ष बहुत बेहतर
लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि नवरात्र के पहले दिन सर्राफा कारोबार आम दिनों के सापेक्ष बहुत बेहतर है। उन्होंने बताया पूरे लखनऊ के बाजारों का जायजा लेने के बाद उनको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही कि सर्राफा कारोबार पटरी पर लौट आया है।