फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 जून से बाजार खोलने का फैसला वापस, व्यापारी बोले-मुख्यमंत्री ने दिया है भरोसा, आदेश का करेंगे इंतजार

विज्ञापन
लखनऊ के डालीगंज बाजार में रविवार को भीड़ से जाम जैसे हालात रहे। - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शासन द्वारा बाजार खोलने की अनुमति न देने पर सात जून से खुद ही बाजार खोल देने का फैसला वापस ले लिया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि जल्द ही बाजार खोले जाएंगे, इसलिए अब व्यापारी जल्द बाजार खुलने का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि पदाधिकारी मुख्यमंत्री के आश्वासन से सहमत हैं। जब शासन बाजार खोलने का आदेश जारी करेगा, तभी व्यापारी दुकानों के ताले खोलेंगे। सोमवार से कोई भी व्यापारी दुकान खोलने नहीं जाएगा।
लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि व्यापारियों ने स्वेच्छा से 14 अप्रैल से सभी बाजार बंद कर दिए थे। सरकार से खुद लॉकडाउन की मांग की तो कर्फ्यू लग गया। अब बाजार को खोलना चाह रहा है, लेकिन खुल नहीं रहा है। इससे व्यापारियों में निराशा है, धैर्य रखने के अलावा वह कुछ कर भी नहीं सकता।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ के प्रभारी सर्वेश मिश्रा ने कहा व्यापारियों को कर्फ्यू के चलते बहुत नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई संभव नहीं है। जल्द से जल्द बाजार खुल जाएं तो यह व्यापारियों के हित में होगा। उम्मीद है कि बुधवार तक बाजार की दुकानें गुलजार हो जाएंगी।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महानगर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि सरकार की मंशा के खिलाफ व्यापारी जबरन दुकान खोलेगा तो उसका उत्पीड़न होगा। इस वक्त व्यापारी बहुत कमजोर हो चुका है। उसकी शासन प्रशासन से टकराने की हिम्मत नहीं है।
एल्डिको चिनहट गोमती नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि शासन को सात जून को बाजार खोल देना चाहिए था, लेकिन बाजार खोलने का आदेश नहीं हो सका। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। अब व्यापारी वर्ग के लिए आगे अपने प्रतिष्ठान को बंद रखने में तमाम तरह की समस्याएं हैं।
स्टेशनरी विक्रेता एवं निर्माता एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अब व्यापारियों को सरकार के बाजार खोलने के फैसले का इंतजार करना पड़ेगा। व्यापारी के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। व्यापारी समाज ने सुरक्षा के लिए स्वत: बंदी की थी। अब संक्रमण कम है तो बाजार खुलने चाहिए।
लखनऊ साइकिल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन अरोड़ा ने कहा कि जब लखनऊ व्यापार मंडल पदाधिकारी डिप्टी सीएम और सीएम से मुलाकात कर आ गए हैं और उन्हें आश्वासन मिल गया है तो अब सात जून से दुकान खोल कर बैठ जाना उचित नहीं है। आश्वासन का सम्मान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें