होली पर वेटिंग के संकट से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने बाघ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। होली का पर्व 28 व 29 मार्च को मनाया जाना है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखपुर पुणे स्पेशल, गोरखपुर मुंबई सीएसटीएम, गोरखपुर आनंदविहार स्पेशल जैसी गाड़ियों में 24 मार्च से दो अप्रैल तक बुकिंग करा सकते हैं।
हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस 31 जनवरी तक चलने थी, जिसे अब 31 मार्च तक चलाया जाएगा, जबकि काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस दो फरवरी की जगह दो अप्रैल तक चलेगी।