रेलवे प्रशासन 16 से 26 अक्तूबर तक कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इससे यात्रियों को नवरात्र व दशहरे पर सीटों को लेकर होने वाली मारामारी नहीं झेलनी पड़ेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि ये ट्रेनें अगले आदेश तक चलेंगी। यात्री ऑनलाइन या टिकट काउंटर से एडवांस बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : Shutterstock
वहीं, नई दिल्ली शताब्दी, लखनऊ से मुंबई एटीटी, इंदौर से कामाख्या, मालदा टाउन से दिल्ली, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली, लखनऊ एसी दिल्ली स्पेशल में सीटें खाली रहने से राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन 20 अक्तूबर से छह ट्रेनें शुरू करेगा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
इनमें लखनऊ यशवंतपुर सुपरफास्ट, लखनऊ पुणे स्पेशल, लखनऊ आनंद विहार व गोरखपुर पुणे स्पेशल, यशवंतपुर लखनऊ, पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
4 of 5
वहीं, 26 अक्तूबर से जम्मूतवी के लिए ट्रेन शुरू की जाएगी जो एक महीने के लिए चलाई जाएगी। यह अमरनाथ स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से चलकर लखनऊ के रास्ते जम्मू जाएगी।