रेलवे बोर्ड ने ऑपरेशनल कारणों से डबर डेकर सहित दो दर्जन से अधिक ट्रेनोें को निरस्त कर दिया है। डबल डेकर अब 15 अप्रैल तक नहीं चलेगी। निरस्त ट्रेनों में राज्यरानी, आगरा इंटरसिटी, फैजाबाद-अनवरगंज कानपुर और गरीब नवाज एक्सप्रेस तक शामिल हैं।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन नंबर तारीख
- 12583 व 12584 डबल डेकर 15 अप्रैल तक
- 22453 व 22454 राज्यरानी सुपरफास्ट 15 अप्रैल तक
- 12179 व12180 आगरा इंटरसिटी 15 अप्रैल तक
- 14221 व 14222 फैजाबाद-कानपुर अनवरगंज एक्स. 15 अप्रैल तक
- 15715 व 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस 16 अप्रैल तक
- 15705 चंपारन हमसफर एक्सप्रेस 4 अप्रैल को
- 15706 चंपारन हमसफर एक्सप्रेस 5 अप्रैल को
- 13049 व13050 डुप्लीकेट पंजाब मेल 17 अप्रैल तक
- 14673 व14674 शहीद एक्सप्रेस 15 अप्रैल तक
- 14523 व14524 हरिहर एक्सप्रेस 15 अप्रैल तक
बदले रूट से चली छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस
लखनऊ। वाराणसी मंडल में ट्रेन नंबर 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की बोगी पटरी से उतरने के कारण प्रभावित 15053 छपरा-लखनऊ जंक्शन को सोमवार को बदले रूट से चलाया गया। यह ट्रेन छपरा-भटनी-मऊ होकर चली। वहीं 14015 रक्सौल-आनंद विहार को भी बदले रूट से चलाया। इसके अलावा 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 12 अप्रैल, 19270 मुजफ्फरनगर-पोरबंदर 15 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।