फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी व बेगमपुरा सहित कई ट्रेनें कल से निरस्त : रोजा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते हुआ निरस्तीकरण

Mon, 03 Jan 2022 07:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस (05043) पांच व छह जनवरी को, काठगोदाम लखनऊ स्पेशल (05044) छह व सात को, सहारनपुर से प्रयागराज संगम नौचंदी (04512) चार से छह जनवरी को, प्रयागराज संगम से सहारनपुर नौचंदी (04511) पांच से सात तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन अभी ठीक से पटरी पर लौटा भी नहीं था कि रोजा स्टेशन पर मेंटेनेंस के लिए ब्लॉक लेने से नौचंदी और बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस (05043) पांच व छह जनवरी को, काठगोदाम लखनऊ स्पेशल (05044) छह व सात को, सहारनपुर से प्रयागराज संगम नौचंदी (04512) चार से छह जनवरी को, प्रयागराज संगम से सहारनपुर नौचंदी (04511) पांच से सात तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा वाराणसी जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) चार से छह तथा जम्मूतवी से वाराणसी बेगमपुरा (12238) पांच से सात तक निरस्त रहेगी।

इसी क्रम में बापूधाम मोतिहारी आनंदविहार (14009) चार जनवरी को बुढ़वल लखनऊ कानपुर के रास्ते, सहरसा आनंदविहार (15529) पांच को, कामाख्या आनंदविहार (15621) छह को, रक्सौल आनंदविहार (15273) पांच व छह को, न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर (12407) पांच को लखनऊ के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी (05656) व श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा कामाख्या एक्सप्रेस (05656) पांच जनवरी को, आनंदविहार सहरसा (15530), जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरि (12332), लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध आसाम (15910), आनंदविहार मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति (12557) को सहारनपुर, मेरठ और खुर्जा से लखनऊ लाया जाएगा।

ऐसे ही आनंदविहार मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558) पांच व सात को गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी, जबकि दानापुर आनंदविहार जनसाधारण (13257) पांच को लखनऊ से कानपुर के रास्ते, आनंदविहार दानापुर जनसाधारण (13258) पांच व छह को, ग्वालियर बलरामपुर सुशासन (22188) पांच को, बलरामपुर ग्वालियर सुशासन (22200) छह को लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद रूट से चलाई जाएगी, जबकि जम्मूतवी कोलकाता सियालदह (13152) छह को चार घंटे, हावड़ा देहरादून कुंभ (12369) छह जनवरी को पांच घंटे और नई दिल्ली दरभंगा राजधानी एक्सप्रेस (20504) सात जनवरी को शुरूआती स्टेशन से घंटेभर की देरी से चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें