कोटा मंडल में गुर्जर आंदोलन के चलते 17 फरवरी तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, जबकि कई ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी। बुधवार को पटना-कोटा व कोटा-पटना एक्सप्रेस अचानक कैंसिल कर दी गई, जिससे यात्रियों ने चारबाग स्टेशन पर हंगामा किया।
रेलवे ने यात्रियों को रिफं ड दिलाया। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस को बुधवार को ग्वालियर-आगरा कैंट के रास्ते गुजारा गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 14 फरवरी को 19039/40 बांद्रा-मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस व 13238/39 कोटा-पटना-कोटा एक्सप्रेस, 15 को कोटा-पटना व पाटलिपुत्र उदयपुर हमसफर और 17 को मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
वहीं कैफियत एक्सप्रेस 16 फरवरी से आजमगढ़ के सरायमीर स्टेशन पर भी रुकेगी।