कोहरे के चलते उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से 16 दिसम्बर से 31 जनवरी तक कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर निरस्त रहेंगी, वहीं कई गाड़ियों के फेरे भी कम किए गए हैं।
सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 16 दिसम्बर से 31 जनवरी के बीच प्रयाग-ऊंचाहार एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, फैजाबाद-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, मऊ-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट, डबल डेकर एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां निरस्त रहेंगी