फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती सहित कई ट्रेनें 20 अक्टूबर तक के लिए निरस्त, एक्स्ट्रा बसें चलाने की तैयारी में परिवहन विभाग

Tue, 10 Sep 2019 01:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

टुंडला रेलवे स्टेशन मेंटेनेंस के चलते गोमती सहित कई ट्रेनों को 20 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। इससे सोमवार को दिल्ली व आगरा जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें बसों का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल, टुंडला स्टेशन पर मंगलवार से नॉन इंटरलॉकिंग शुरू की जाएगी, जिससे गोमती एक्सप्रेस व आगरा इंटरसिटी को निरस्त किया गया है। ऐसे में चारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गईं।

वहीं जंक्शन से आगरा इंटरसिटी का सफर करने वाले यात्री भी परेशान हुए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पूछताछ केंद्र पर कानपुर जाने वाले यात्रियों की भीड़ जुटी रही। 42 दिनों तक यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों का सहारा ले रहे हैं यात्री

ट्रेनों के कैंसिल होने के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने कैसरबाग और कानपुर, इटावा, आगरा व अलीगढ़ के पैसेंजरों ने चारबाग बस अड्डे से बसों का सहारा लिया। वहीं अतिरिक्त भीड़ के चलते परिवहन विभाग भी एक्स्ट्रा बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें