यूपी की राजधानी में थानाध्यक्षों का बड़ा फेरबदल हुआ है। पुराना लखनऊ छोड़कर सभी क्षेत्रों में थानाध्यक्षों का बड़ा फेरबदल हुआ है। इसके अलावा डेढ़ साल से ज्यादा थाने पर तैनात एसएचओ मोहनलालगंज और एसएचओ इंदिरानगर को अन्यत्र भेजा गया है।
शिथिल कार्यप्रणाली के चलते थानाध्यक्ष विभूति खंड, थानाध्यक्ष बंथरा, थानाध्यक्ष जानकीपुरम, थानाध्यक्ष आशियाना, निगोहा, थानाध्यक्ष माल पर गाज गिर गई है। कई नए दरोगा और अतिरिक्त थाना प्रभारियों को काम करने का मौका दिया गया है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जनहित में पूर्ण मनोयोग से काम करने को कहा है। बारह वफात वाद पश्चिम /पुराने लखनऊ में भी तबादलों पर विचार किया जाएगा।