लखनऊ। अमीनाबाद में पार्किंग और जाम की समस्या दूर करने के लिए कई बार योजनाएं बनीं, मगर अमल नहीं हो पाया। जमीन को लेकर विवाद और कानूनी अड़चन होने से न तो नई पार्किंग बन पाई और न ही झंडेवाला पार्क में बनी भूमिगत पार्किंग का विस्तार हो पाया। ऐसे में बाजार में पार्किंग की समस्या बनी हुई है।
करीब सात साल पहले इंवेस्टर्स समिट को लेकर तत्कालीन विकास मंत्री ने अमीनाबाद में पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या दूर करने के लिए दौरा किया था। उस समय कई स्थानीय व्यापारियोंं ने यह मांग की थी कि यदि झंडेवाला पार्क की भूमिगत पार्किंग का विस्तार कर पूरे पार्क के नीचे पार्किंग बन जाए तो काफी सुविधा हो जाएगी। अभी करीब 600 वाहन ही खड़े हो पाते हैं।
इसको लेकर जब कवायद तेज हुई तो सुप्रीम कोर्ट का आदेश सामने आया। जिसके तहत ऐतिहासिक झंडेवाला पार्क के स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इसकी जानकारी मंत्री को दी गई। उन्हें बताया गया था कि 1994-95 में झंडेवाला पार्क में दिल्ली की पालिका बाजार की तर्ज पर बाजार बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। उस समय भाजपा नेताओं ने इस मसले को जोरशोर से उठाया था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था, जिसके बाद पार्क के भूमिगत बाजार की दुकानोंं को तोड़ दिया गया और उस जगह का पार्किंग के रूप में उपयोग किया गया।
पार्षद बोले-
मोहन मार्केट की जमीन पर बन सकती थी पार्किंग
Iमोहन मार्केट को तोड़कर उसे नए सिरे बनाने की योजना में भूमिगत पार्किंग बनाने की योजना थी, मगर किरायेदारों की विवाद के चक्कर में यह योजना सफल नहीं हुई। यह प्रोजेक्ट पूरा होता तो जाम की समस्या भी समाप्त होती और बाजार भी व्यवस्थित होता। घंटाघर पार्क और मार्केट के बीच खाली जगह थी जिस पर लोगों ने कब्जा कर लिया उस पर बन सकती थी मगर विवाद से यह नहीं बन सकी।I
I- शफीकुर्रहमान चचा, पार्षद, रानी लक्ष्मीबाई वार्डI
विवाद के कारण पैसा वापस चला गया
Iजनाना पार्क की जमीन पर करीब चार साल पहले मल्टीलेवल पार्किंग बनने की योजना आई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 171 करोड़ रुपये का बजट भी पास था, मगर पार्क की जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद हो गया और योजना खटाई में पड़ गई थी। जो पैसा था, वह वापस चला गया। यदि पार्किंग बन गई होती तो अमीनाबाद की समस्या दूर हो जाती।I
I- मुकेश सिंह मोंटी, पार्षद, मौलवीगंज वार्डI
Iघंटाघर पार्क के पास खाली जगह पर एक ओपेन पार्किंग बनाई जानी है। इसके लिए अवस्थापना निधि में बजट पास हुआ है। पार्किंग बनने वहां करीब 500 दोपहिया गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी।I
I
- ओम प्रकाश सिंह, जोनल अधिकारी, नगर निगमI
अमीनाबाद में पार्किंग की कमी।
अमीनाबाद में पार्किंग की कमी।
अमीनाबाद में पार्किंग की कमी।
अमीनाबाद में पार्किंग की कमी।
अमीनाबाद में पार्किंग की कमी।
अमीनाबाद में पार्किंग की कमी।