फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: हलधरमऊ गांव में कोरोना ने मचाई तबाही, पूर्व सांसद की पत्नी सहित 12 लोगों की मौत

Sat, 15 May 2021 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा

सार

कोरोना संक्रमण प्रदेश के गांवों में तबाही मचा रहा है। लोगों में दहशत है। मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक लोगों में जुकाम-बुखार के सामान्य लक्षण पाए जा रहे हैं। वहीं, मौतों से लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन
गांव के एक स्कूल को अस्पताल बनाकर लोगों का इलाज किया जा रहा है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के ब्लॉक बालपुर के हलधरमऊ गांव में कोरोना ने तबाही मचा रखी है। गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोग सर्दी व जुखाम से पीड़ित हैं। यहां पिछले दस दिन से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। गांव में अब तक पूर्व सांसद की पत्नी सहित एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ विभाग की टीम गांव में सर्वे कर रही है साथ ही खण्ड विकास अधिकारी राम आज्ञा मौर्य के निर्देश पर गांव में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। लाइफ लाइन अस्पताल के संचालक डॉ मोहम्मद सादिर की अगुवाई में एक निजी स्कूल को अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। जहां पर लोगों का इलाज किया जा रहा है।

ग्राम प्रधान मसूद खां ने बताया कि हलधरमऊ गांव में 10 दिन के अंदर करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। काफी लोग सर्दी जुखाम से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


कोरोना महामारी से पूर्व सांसद मुन्नन खां की पत्नी जुबैदा बेगम सहित मंसूर आलम, मद्दन खान, नुरुल खान, अच्छे मियां, मैमुना, अबु बकर खान की मौत हो चुकी है। अभी तक स्वास्थ विभाग इससे अनजान था। मामला संज्ञान में आने के बाद से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर रही है।

विज्ञापन

हर रोज बिगड़ रहे हैं गांव के हालात

समाजसेवी अबू खान ने बताया कि गांव की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ रही है। इसे देखते हुए एक निजी स्कूल को अस्पताल बनाकर लोगों की मदद की जा रही है।

दो चिकित्सक डॉ. अबुल आला व डॉ. जफरुल इस्लाम लोगों का इलाज कर रहे हैं। हलधरमऊ के निकट मोहम्मदपुर में भी इसी महामारी से नौसाद वकील, असलम खां व तौवाज खां की मौत हो चुकी है।

हलधरमऊ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संत प्रताप वर्मा ने बताया कि कल सूचना मिलते ही गांव में सर्वे का काम किया जा रहा है। अभी तक कोई जानकारी नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें