फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखर नर्सिंग होम में चल रहा था यह कैसा 'धंधा'

Sat, 28 Sep 2013 01:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर्स को भगवान माना जाता है लेकिन जब ये डॉक्टर्स 'धंधा' करने की नियत से काम करने लगे तो फिर लोगों की जान भगवान भरोसे ही होगी।
विज्ञापन


लखनऊ के शेखर नर्सिंग होम में कुछ इसी तरह खेल चल रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब शनिवार सुबह करीब 10 बजे एडिशनल सीएमओ ने वहां छापा मारा।

सूत्रों की मानें तो नर्सिंग होम में डेग्यू के नाम पर जबर्दस्त गोरखधंधा चल रहा था। जिसकी शिकायत पिछले कुछ दिनों से अधिकारियों तक आ रही थी।

सूचना के मुताबिक नर्सिंग होम में पैसा कमाने के चक्कर में नॉर्मल बुखार के पेशेंट को डेग्यू बताकर इलाज किया जा रहा था।

इतना ही नहीं ब्लड बैंक में भी ढेरों खामियां पाई गई हैं। कचरा निस्तारण प्रणाली में भी सीएमओ ने कई कमियां गिनाईं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नर्सिंग होम में हाइजीन का खयाल नहीं रखा जा रहा था और हर तरह के कूड़े को एक ही डस्टबिन में रखा जा रहा था। जिससे संक्रमण और बीमारियां फैलने का डर रहता है।

छापा मारने वाली टीम में डॉ.डीके वाजपेयी, डॉ. जीसी वाजपेयी, डॉ. डीके चौधरी, डॉ. राजेंद्र कुमार और डॉ. ताविंदर ख्वाजा शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें