कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों ने कहा कि अब सर्व समाज की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ सकती है। इसलिए वे कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए पार्टी के साथ जुड़े हैं।
सदस्यता दिलाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी में आने वाले हर व्यक्ति के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी।
यूपी में सपा नेताओं के कांग्रेस के साथ जुड़ने को लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाए गए आईएनडीआईए गठबंधन के भविष्य को लेकर कयास लगने लगे हैं। इसके पहले इमरान मसूद सहित कई अन्य चर्चित नेता भी कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं।