फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कई स्कूलों में नए डीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के कई स्कूलों में नए डीन की नियुक्ति हुई है। विवि प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्कूल ऑफ अर्थ एंड एनवायरमेंट साइंस के डीन प्रो. नवीन कुमार अरोरा, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. संजय कुमार, स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन के डीन प्रो. गोविंद जी पांडेय, स्कूल ऑफ एजुकेशन के डीन प्रो. हरिशंकर सिंह को नियुक्त किया गया है। सभी नए डीन का कार्यकाल तीन साल का होगा। वहीं दूसरी तरफ प्रो. जया श्रीवास्तव को समाजशास्त्र विभाग का नया विभागाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

मनोविज्ञान विभाग का चार्ज डीन को
लखनऊ विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग का चार्ज डीन कला संकाय को दे दिया गया है। रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभागाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद 27 मार्च से तीन साल के लिए विभागाध्यक्ष का चार्ज डीन को दिया गया है।
छुट्टियों में खुला विश्वविद्यालय
वित्तीय वर्ष 2020-21 की समाप्ति की वजह से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) शनिवार को छुट्टी में भी खुला रहा। शनिवार को प्रशासनिक भवन में विभागों की फाइलों का निस्तारण किया गया। रजिस्ट्रार की ओर से जारी सूचना के अनुसार रविवार को भी कार्यालय खुलेगा। इसके बाद होली का अवकाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें