फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तक यूथ फेस्टिवल में नाटक, नृत्य, फोटोग्राफी, फिल्म, पोस्टर, कविता, गायन से जमेगा रंग

विज्ञापन
फोटो मोहम्मद इमरान गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक एकेडमी में दस्तक यूथ फेस्टिवल की तैयारी करते बच्चे - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
दस्तक यूथ फेस्टिवल में नाटक, नृत्य, फोटोग्राफी, फिल्म, पोस्टर, कविता, गायन से जमेगा रंग
विज्ञापन

युवा सांस्कृतिक महोत्सव दस्तक यूथ फेस्टिवल मंगलवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय समारोह का आयोजन गोमतीनगर संगीत नाटक अकादमी में किया जा रहा है। सुबह 11 बजे निर्देशक पूर्वा नरेश, अभिनेत्री फारुख जाफ़र उद्घाटन करेंगी। सोमवार देर शाम तक आयोजन को लेकर तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन

उत्सव में 25 से ज़्यादा कला विधाओं की 150 से ज़्यादा प्रस्तुतियां होंगी, जिनमे नाटक, नुक्कड़ नाटक, नृत्य, फोटोग्राफी, फ़िल्म, न्यूज, पोस्टर, कविता, गायन प्रमुख हैं। संयोजक उपासना त्रिपाठी और संगीता जायसवाल ने बताया कि उत्सव की जानकारी दस्तक के सोशल मीडिया पेज से भी ली जा सकेगी। दस्तक में दो फोटो प्रदर्शनी और मेमोरी लेन भी लगाई जा रही है। मंगलवार शाम 4.30 बजे से हम सुखन मुशायरा होगा। इस बार की थीम ‘सामाजिक बदलाव और बराबरी में युवाओं की भूमिका’ रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें