फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में प्रियंका मैजिक जारी, बसपा के पूर्व मंत्री सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल

Sat, 23 Feb 2019 04:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आगमन के साथ ही कांग्रेस के दिन बदलने शुरू हो गए हैं। शनिवार को बसपा सरकार में मंत्री रहे देवेंद्र चिल्लू व रिटायर्ड आईएएस राम विशाल मिश्रा अपने सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इसके पहले गुर्जर बिरादरी के कद्दावर नेता अवतार सिंह भड़ाना भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता जोश से भरे हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पूरी क्षमता से यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा था कि हम प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करेंगे इसके लिए प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस महासचिव सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस को सपा-बसपा गठबंधन में जगह नहीं मिली है। हालांकि, गठबंधन ने अमेठी व रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें