फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार यूपी में वोट मांगेंगे प्रधानमंत्री

Sat, 12 Apr 2014 05:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज प्रदेश में पहला चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। वे पीलीभीत व पलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर 12:30 बजे पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में सभा करेंगे। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वे खीरी लोकसभा क्षेत्र के पलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। खीरी से कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं बरेली में भोजपुरी कलाकार रवि किशन चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। बरेली में प्रवीण सिंह ऐरन चुनाव लड़ रहे हैं।

भोजपुरी कलाकार के साथ जाने-माने फिल्म निर्माता महेश भट्ट भी बरेली जा रहे हैं। वे भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें