फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Singh: अखिलेश यादव बोले- भाजपा अपनी सोच का अनुचित उदाहरण प्रस्तुत न करे, राजघाट पर ही बने स्मारक

Sat, 28 Dec 2024 03:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

स्मारक विवाद पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपनी सोच का अनुचित उदाहरण प्रस्तुत न करे। राजघाट पर ही स्मारक बनना चाहिए। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर हुआ। उनके निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त किया। साथ ही स्मारक बनाने को लेकर उठे विवाद में भी उनका बयान सामने आया है। अखिलेश ने कहा कि राजघाट पर ही उनका स्मारक बनना चाहिए। 

विज्ञापन

 
सपा मुखिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की समाधि के संदर्भ में सम्मान की परंपरा का निर्वहन होना चाहिए। न इस विषय पर किसी राजनीति की आवश्यकता है, न होनी चाहिए। 

राजघाट पर ही बननी चाहिए समाधि

उन्होंने आगे लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह की समाधि राजघाट पर ही बननी चाहिए। भाजपा अपनी संकीर्ण सोच का अनुचित उदाहरण प्रस्तुत न करे। इतिहास भाजपा को उसके इस नकारात्मक नजरिए के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

सरकार ने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया

स्मारक बनाने को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करने की मांग की गई थी, जहां उनका स्मारक बनाया जा सके। सरकार ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें