फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में हेराफेरी : धाखोधड़ी कर फरार दंपत्ति का होगा लंदन से प्रत्यर्पण, लंदन की जिला कोर्ट ने दिया आदेश

Thu, 23 Dec 2021 11:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा के पुलिस महानिदेशक राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत की फर्म बुश एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने 2015 में बुलंदशहर की सौरभ एंड कंपनी से लगभग पौने दो करोड़ रुपये का धान खरीदा लेकिन भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
धान की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान खरीद में हेराफेरी करने वाले दंपत्ति के प्रत्यर्पण का आदेश लंदन की वेस्ट मिंस्टर कोर्ट ने दिया है। हाल के दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब ईओडब्ल्यू ने पैरवी कर किसी आरोपी का प्रत्यर्पण कराया हो।
विज्ञापन

    
आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा के पुलिस महानिदेशक राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत की फर्म बुश एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने 2015 में बुलंदशहर की सौरभ एंड कंपनी से लगभग पौने दो करोड़ रुपये का धान खरीदा लेकिन भुगतान नहीं किया।

फर्म ने दबाव बनाया तो कंपनी के तत्कालीन डायरेक्टर वीरकरण और उसकी पत्नी रितिका अवस्थी लंदन भाग गए। इस मामले की जांच के आर्थिक अपराध अनुसंधान को सौंपी गई थी और ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर इसकी जांच कर रहा था। मेरठ सेक्टर के एसपी स्वप्निल ममगैन आरोपियों को भारत वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण कराने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए केंद्र सरकार की भी मदद ली गई थी।
विज्ञापन

    
वहीं सूत्रों का कहना है कि उक्त फर्म ने न सिर्फ यूपी की फर्मों से धान खरीद कर हेराफेरी की बल्कि हरियाणा और दिल्ली में भी बड़े पैमाने पर घपला किया। आर्थिक अपराध अनुसंधान के अधिकारियों के अनुसार सैकड़ों करोड़ का घपला उक्त बुश एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टरों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें