लखनऊ। पूर्व पुलिस महानिदेशक आनंद माहेश्वरी के मायण महोत्सव की शृंखला के तहत रविवार को आम की खास दावत हुई। इंटौंजा के कमला कुटीर में हुई दावत में मैंगो-मैन व पद्मश्री कलीमुल्ला, किस्सा-गो हिमांशु बाजपेयी और इतिहासविद रवि भट्ट ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
आनंद माहेश्वरी ने बताया कि कमला कुटीर मां की स्मृति में संजोया गया स्थल है। 26 वर्ष में कमला कुटीर की बंजर भूमि को ढैंचा, जलकुंभी और केंचुए की खाद के उपयोग से उपजाऊ बनाया गया। पद्मश्री कलीमुल्ला ने बागों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुच्छों में लगे आम देखकर प्रसन्नता जताई और सराहना भी की। हिमांशु बाजपेयी ने आम पर अपनी विशिष्ट शैली में किस्सागोई प्रस्तुत की। बताया कि यहां संचालित डिजी-स्वास्थ्य संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूकता करता है। टेली-मेडिसिन व्यवस्था के जरिये ग्रामीणों को विशेषज्ञों से परामर्श और इलाज दिलाता है। जयकृष्ण अग्रवाल, आस्था गोस्वामी, एयर मार्शल अमित तिवारी, एडीजी प्रकाश डी, डीआईजी किरीट राठौड़ आदि मौजूद रहे।